नवरात्रि का आठवाँ दिन महागौरी पूजा (दुर्गा अष्टमी)
नवरात्रि का आठवाँ दिन दुर्गा अष्टमी के रूप में मनाया जाता है और यह माँ महागौरी को समर्पित है। वे पवित्रता, शांति और समृद्धि की प्रतीक हैं। उनकी उपासना से पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।
इस दिन पूजा में सफेद फूल, नारियल, दूध से बनी मिठाई और चावल अर्पित किए जाते हैं। कई भक्त कन्या पूजन भी करते हैं, जिसमें छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर पूजते हैं। महागौरी की कृपा से शांति, वैभव और परिवारिक सुख प्राप्त होता है।

No comments:
Post a Comment